बोट स्टोन 200A पोर्टेबल स्मार्ट स्पीकर लॉन्च, बोलने भर से प्ले करेगा गाना, दिनभर के जरूरी काम भी याद दिलाएगा

 म्यूजिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी बोट ने भारतीय बाजार में अपने पोर्टेबल स्मार्ट स्पीकर बोट स्टोन 200A को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट स्पीकर बिल्ट-इन एलेक्सा यानी गूगल के वॉयस असिस्टेंट फीचर से लैस है। यह बोलने भर से यूजर का पसंदीदा गाना प्ले करेगा वहीं साइज में छोटे होने से इसे कही भी आसानी से ले जाया जा सकता है। इसकी कीमत 3,490 रुपए है लेकिन डिस्काउंट के तहत इसे 1,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। अमेजन से खरीदी करने वाले ग्राहकों को 100 रुपए का कैशबैक अमेजन पे बैलेंस के रूप में मिलेगा।



बोट स्टोन 200A स्मार्ट स्पीकर


न्यूज और मौसम की जानकारी भी बताएगा




  1.  


    यह छोटा और पोर्टेबल स्पीकर गूगल वॉयस असिस्टेंट फीचर से लैस है। यह यूजर को ताजा समाचार और मौसम की जानकारी भी बताएगा।


     




  2.  


    बोट स्टोन 200 ए को घर में मौजूद अन्य स्मार्ट डिवाइस से भी कनेक्ट किया जा सकता है, जिन्हें एलेक्सा फीचर के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं।


     




  3.  


    इसमें डेली रिमाइंडर और अलार्म समेत स्मार्ट असिस्टेंट जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसे बोट लाइफस्टाइल और एलेक्सा ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है।


     




  4.  


    इसमें 1500 एमएएच की लिथियम बैटरी है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्जिंग में यह 8 से 10 घंटा का बैकअप देती है।


     




  5.  


    इसे फुल चार्ज होने में मात्र तीन घंटे का समय लगता है। इसके साथ एक साल की वारंटी भी मिलती है।


     




  6.  


    इसे IPX6 रेटिंग दी गई है, यानी यह वॉटर रेजिस्टेंट है। इसके साथ एक मीटर के रेंज तक वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है।